X की मदद का रिटर्न! एलन मस्क ने लैरी एलिसन से जुड़ी कंपनी स्काईडांस में लगाए $1 बिलियन
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने ओरेकल को-फाउंडर लैरी एलिसन के बेटे डेविड की कंपनी 'स्काईडांस' में $1 बिलियन का निवेश किया है। यह निवेश स्काईडांस द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और पैरामाउंट के विलय के बाद किया गया। गौरतलब है, लैरी एलिसन ने भी मस्क को ट्विटर (X) खरीदने के लिए $1 बिलियन की मदद दी थी।