X पर शुरू हुआ नया फीचर, अब बिना फॉलो किए और बिना नंबर के कर सकते हैं कॉल व चैट
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने चैट में नया X Number फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर बिना फोन नंबर शेयर किए और बिना एक-दूसरे को फॉलो किए मैसेज व कॉल कर सकते हैं। X Number एक निजी कोड की तरह काम करता है, जिसे शेयर कर कोई भी सीधे XChat पर संपर्क कर सकता है।