'X' ने अपनी 'सेफ्टी' टीम के 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' ने बताया है कि कंपनी ने अपनी सेफ्टी टीम के करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी से निकाले गए कर्मचारी हेट स्पीच से जुड़े कंटेंट को रोकने वाली टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के ई-सेफ्टी कमिशन के मुताबिक, अक्टूबर 2022 के बाद से करीब 1,213 कर्मचारी 'X' छोड़ चुके हैं।