X पर 'INDIA' के 11 नेताओं के कुल फॉलोअर्स से भी ज़्यादा हैं पीएम मोदी के फॉलोअर्स
डीडी न्यूज़ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'X' पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं जो विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के 11 नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या से भी ज़्यादा है। इन नेताओं में अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, शरद पवार, पी विजयन, हेमंत सोरेन, सीताराम येचुरी और उद्धव ठाकरे शामिल हैं।