X पर अनंत की शादी में बम की अफवाह को लेकर अलर्ट पर मुंबई पुलिस
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी में X पर बम होने की अफवाह के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें X पोस्ट के बारे में पता है लेकिन यह सिर्फ अफवाह है। हालांकि, पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शादी के वेन्यू के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी।