पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज (14 अगस्त) ही के दिन 1990 में 17 वर्ष की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। उनकी इस उपलब्धि को लेकर कई X यूज़र्स ने पोस्ट साझा किए हैं जिसके कारण तेंदुलकर X पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, तेंदुलकर ने इंटरनैशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर एक वीडियो शेयर किया है।