X पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट से कमाई होगी बंद, ग्रोक का नया वर्ज़न असली क्रिएटर्स को दिलाएगा कमाई
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X, कॉपी-पेस्ट या रिपोस्ट कर कमाई करने वाले क्रिएटर्स पर सख्ती करेगा। ग्रोक का नया वर्ज़न ऐसे कंटेंट की पहचान तीन गुना तेज़ी से करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपी-पेस्ट/रिपोस्ट कंटेंट की कमाई असली क्रिएटर को मिलेगी। पोस्ट पर रिप्लाई करने पर फॉलो करने का वादा जैसे इंगेजमेंट मैनीपुलेशन के तीन से ज़्यादा उल्लंघन पर मॉनेटाइज़ेशन बंद होगा।