X पर मेसेज करने वाले फ्रेशर को CEO ने तुरंत दी नौकरी, बताया क्यों रहा यह सबसे अच्छा फैसला
तनय कोठारी नामक सीईओ ने बताया है कि बिना अनुभव वाले 20-वर्षीय इंजीनियर को नौकरी देना उनका सबसे अच्छा फैसला था। तनय ने कहा, "उसने X पर मेसेज किया...मैंने ऑफिस बुलाया और वह 2 घंटे में पहुंच गया...45 मिनट बातचीत हुई...उसने 1.5 दिन का काम कुछ घंटों में कर दिया...आज वह सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले इंजीनियरों में एक है।"