X यूज़र ने बताई निवेशक नवल रविकांत की झूठी मोटिवेशनल कहानी, उन्होंने कहा- डिलीट करो
भारतीय-अमेरिकी निवेशक और बिज़नेसमैन नवल रविकांत ने एक X यूज़र से उनके बारे में झूठी मोटिवेशनल कहानी बताने वाली पोस्ट को डिलीट करने को कहा जिसके बाद यूज़र ने पोस्ट डिलीट कर दी है। दरअसल, शख्स ने पोस्ट में दावा किया था कि नवल गरीब परिवार में जन्मे थे। दावे के मुताबिक, नवल वर्तमान में $2 बिलियन के मालिक हैं।