X यूज़र का दावा- ज़ीरोधा में तकनीकी खामी से लाखों का नुकसान हुआ, कंपनी ने दिया जवाब
एक 'X' यूज़र ने शुक्रवार को दावा किया कि ज़ीरोधा में तकनीकी खामी के कारण उसे करीब ₹15 लाख का नुकसान हुआ। इस प्रकरण पर कंपनी ने बयान जारी कर कहा, "शुक्रवार सुबह 10:53 बजे से 11:25 बजे तक 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' (बीएसई) डाउन था...बहुत लोगों को परेशानी हुई। इसको लेकर कुछ कर पाना कंपनी के हाथ में नहीं था।"