X यूज़र ने अंग्रेज़ी में लिख दी यह बात, शशि थरूर बोले- भाई आप कहना क्या चाहते हो?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पोस्ट पर एक X यूज़र ने उनके ही अंदाज़ में कठिन अंग्रेज़ी शब्दों का इस्तेमाल कर जवाब दिया है जो पोस्ट वायरल हो गया है। यूज़र के कमेंट पर थरूर ने हिंदी में लिखा, "भाई आप कहना क्या चाहते हो?" थरूर ने पोस्ट में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की आलोचना की थी।