X यूज़र ने पूछा- हाथ से खाना क्यों खाते हैं भारतीय; पीएम मोदी के सलाहकार ने दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने हाथों से खाना खाने की भारतीय परंपरा का समर्थन किया है। एक अमेरिकी X यूज़र ने इसको लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने लिखा, "यह आसान टेस्ट है। अगर आप छू नहीं सकते और आपको धातु के औज़ारों की ज़रूरत पड़ती है तो उसे मुंह में डालना ठीक नहीं है।"