X यूज़र ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन के रंग का उड़ाया मज़ाक; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन ने सोमवार को X पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और एक यूज़र ने उनके रंग का मज़ाक उड़ाया। इसके जवाब में शिवारामाकृष्णन ने कहा, "हां, मेरा रंग सांवला है। तुम्हारा बाप अंग्रेज़ होगा।" शिवारामाकृष्णन के जवाब पर एक यूज़र ने कहा, "आपको ऐसे ट्रोल्स को जवाब देने की भी ज़रूरत नहीं है।"