xAI के सह-संस्थापक इगोर बाबुश्किन ने छोड़ी कंपनी, शुरू करेंगे खुद की नई कंपनी
अरबपति एलन मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप xAI के सह-संस्थापक इगोर बाबुश्किन ने कंपनी छोड़ दी है। बाबुश्किन अब एआई सुरक्षा अनुसंधान पर केंद्रित अपनी नई निवेश फर्म शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका नया उद्यम 'बाबुश्किन वेंचर्स' उन स्टार्टअप्स को समर्थन देगा जो एआई तकनीक को ज़िम्मेदारी से विकसित करने पर काम कर रहे हैं।