Xiaomi इंडिया ने कटरीना कैफ को बनाया ब्रैंड ऐम्बैसडर
चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) इंडिया ने कटरीना कैफ को अपना नया ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाया है। इस पर कटरीना ने कहा, "मैं शाओमी के साथ वापसी करते हुए उत्साहित हूं, खासकर उस समय जब कंपनी भारत में 10 साल पूरा होने का जश्न मना रही है।" गौरतलब है कि शाओमी ने 2017 में भी कटरीना को ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाया था।