YouTube ने अपने प्लैटफॉर्म पर व्यूज़ गिनने की पॉलिसी में बदलाव किया है। 24-अगस्त से जैसे ही कोई वीडियो प्ले होगी उसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि बदलाव से क्रिएटर्स की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह पहले की तरह 'एंगेज्ड शॉर्ट्स व्यूज़' और 'एंगेज्ड वॉच आवर्स' पर आधारित होगी।