यशराज ने फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स किए हासिल

यशराज फिल्म्स ने सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए हैं। राजश्री और यशराज फिल्म्स की यह चौथी साझेदारी है। दोनों बैनरों की साझेदारी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' से शुरू हुई थी। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ अभिनीत यह पारिवारिक फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Load More