Z+ और NSG सुरक्षा घेरा तोड़कर हमलावर करीब कैसे पहुंचा?: पिता पर हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उमर ने कहा, "अल्लाह मेहरबान है...पिता बाल-बाल बच गए...इस समय जवाबों से अधिक सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि कोई Z+ और NSG सुरक्षा के घेरे को तोड़कर पूर्व सीएम के करीब कैसे पहुंचा?"