अंकिता केस पर 'कई लोगों के कच्छों की इलास्टिक ढीली होगी' कहने वाली ऐक्ट्रेस हुईं डिटेन
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर 'अब कई लोगों के कच्छों की इलास्टिक ढीली होगी' बयान देने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पुलिस ने सहारनपुर से हिरासत में लिया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री का आरोप है कि उर्मिला ने अश्लील-मानहानिकारक टिप्पणियां कीं और वॉट्सऐप कॉल कर संपत्ति व ₹5 करोड़ की मांग की।