अंकिता भंडारी केस से जुड़े वायरल क्लिप मामले में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' से जुड़े ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर बीजेपी नेता का नाम हत्याकांड से जोड़ने वाले ऑडियो-वीडियो क्लिप फैलाने का आरोप है। गौरतलब है, एक रिज़ॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट कार्यरत 19 वर्षीय अंकिता की हत्या कर दी गई थी।