अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी; तीनों पर घोषित है ₹1-1 लाख का इनाम
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार आरोपियों भोलू शाहपुरिया, सत्यम और आर्यन को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। तीनों पर ₹1-1 लाख इनाम घोषित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में 2 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनमें से एक गिरफ्तार हो चुका है।