अंकल मोदी, आप मेरे हीरो हैं: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के पोते
जामा मस्जिद (दिल्ली) के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के 7-वर्षीय पोते सैयद अरीब बुखारी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "अंकल मोदी, आपने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, आप मेरे हीरो हैं। मैं परेशान और डरा हुआ था लेकिन अब मुझे शांति महसूस हो रही है।"