अंग्रेज़ी से डरती थीं, 5वीं में फेल हो गईं; आज नेहा ब्याडवाल हैं IAS अधिकारी
'बेटर इंडिया' के मुताबिक, गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी नेहा ब्याडवाल बचपन में अंग्रेज़ी के डर से अक्सर चुप रहती थीं और 5वीं कक्षा में फेल हो गई थीं। बकौल रिपोर्ट, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं राजस्थान निवासी ब्याडवाल ने इसके बाद कड़ी मेहनत कर पढ़ाई की, एसएससी परीक्षा निकाली और चौथे प्रयास में 2023 में यूपीएससी परीक्षा पास की।