अंग्रेजी में लेटर लिखें, मुझे हिंदी नहीं आती: केंद्रीय मंत्री के पत्र पर DMK सांसद
डीएमके नेता और राज्यसभा सांसद एमएम अब्दुल्ला ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के हिंदी में लिखे पत्र का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें हिंदी समझ नहीं आती है और अनुरोध किया कि पत्र अंग्रेजी में लिखकर भेजें। दरअसल, केंद्रीय मंत्री का पत्र अबदुल्ला के ट्रेनों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर लिखे पत्र के जवाब में था।