अंग्रेज़ी में बुरा-भला बोलकर 8वीं पास पति की बेइज़्ज़ती करती थी पत्नी, UP में कराया गया समझौता

आगरा (यूपी) में एक ग्रैजुएट युवती और उसके आठवीं पास पति में समझौता कराया गया है। परामर्श केंद्र में पति ने कहा कि पत्नी अंग्रेज़ी में भला-बुरा बोलकर बेइज़्ज़ती करती है और उसे व उसके परिवार को गंवार बोलती है। युवती को समझाया गया कि वह शिक्षित है तो पति के कारोबार में हाथ बंटाए और उसे अपमानित न करे।

Load More