अंगद को कभी डेट नहीं किया, घरवालों ने गुरुद्वारा बुक किया और शादी हो गई: नेहा धूपिया
ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक पुराने साक्षात्कार में कहा था कि उनकी शादी अचानक और बहुत जल्दबाज़ी में हुई थी। उन्होंने कहा था, "कसम खाकर कहती हूं कि मैंने अंगद को एक दिन के लिए भी डेट नहीं किया, हम दोस्त थे।" उन्होंने कहा, "हमारे परिजन आपस में मिले और शादी के लिए गुरुद्वारे की बुकिंग कर दी।"