अंगदान से पहले एमपी में पति ने ब्रेन डेड पत्नी की मांग में भरा सिंदूर, बचाई जाएंगी 3 ज़िंदगियां
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते दिनों हुए एक सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित एक महिला के अंगों से 3 ज़िंदगियां बचाई जाएंगी। उसी हादसे में घायल महिला के पति ने अंगदान से पहले आखिरी बार पत्नी की मांग में सिंदूर भरा और उसे बिंदी लगाई। महिला के किडनी, लिवर व आंखों को दान किया गया है।