अंजलि अरोड़ा ने 15 मिनट में स्टेज छोड़ा, लाखों रुपए डूबे; कानूनी ऐक्शन लूंगा: आयोजक
ऐक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के एक इवेंट में 'कच्चा बादाम' गाना बजाए जाने के बाद गुस्सा होकर स्टेज छोड़ने को लेकर आयोजक ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। आयोजक ने कहा कि अंजलि ने ठीक से परफॉर्म नहीं किया और हंगामा करने के बाद महज़ 15 मिनट में स्टेज छोड़ दिया जिससे उनके लाखों रुपए डूब गए।