अंजलि राघव के आरोपों पर ऐक्ट्रेस शालिनी यादव ने पवन सिंह का किया समर्थन
हरियाणवी सिंगर-ऐक्ट्रेस अंजलि राघव के आरोपों पर भोजपुरी ऐक्ट्रेस शालिनी यादव ने ऐक्टर पवन सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "मैं उस इवेंट में थी...कुछ भी ऐसा नहीं हुआ था जिससे लगे कि गलत हो रहा है...पावर स्टार को भी लग सकता है कि वहां कुछ टैग लगा हुआ होगा...वह मुझे भी गले लगाते हैं और बाल खींचते हैं।"