अंटार्कटिका में क्यों बह रहा है 'खूनी झरना'?

अंटार्कटिका के मैकमर्डो ड्राई वैली में बर्फ से खून के रंग जैसा झरना बहता है। दरअसल, टेलर ग्लेशियर के नीचे गहराई से निकलने वाले आयरन से भरपूर पानी के कारण यह होता है। जब यह पानी सतह पर ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो उसमें मौजूद लोहा ऑक्सीडाइज़ होने लगता है जिससे पानी लाल रंग में बदल जाता है।

Load More