अंटार्कटिका में है दुनिया का सबसे दूर बसा पोस्ट ऑफिस, हर साल भेजे जाते हैं 70,000 कार्ड
दुनिया का सबसे दूर बसा ब्रिटेन का एक पोस्ट ऑफिस अंटार्कटिका में गौडियर द्वीप पर पोर्ट लॉकरॉय में बसा है। इस पोस्ट ऑफिस से हर साल 70,000 से अधिक पोस्ट कार्ड भेजे जाते हैं। पोर्ट लॉकरॉय की भूतपूर्व कर्मचारी ने बताया कि पोस्टकार्ड भेजने पर 1 अमेरिकी डॉलर खर्च होता है और टीम हाथ से ही पोस्टकार्ड भेजती है।