अंटार्कटिका में हाल के वर्षों में 30% तक बढ़ा हरित क्षेत्र: स्टडी
'नेचर जियोसाइंस' पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, अंटार्कटिका में तेज़ी से हरित क्षेत्र बढ़ रहा है और पिछले 3 दशकों की तुलना में हाल के वर्षों में इसमें 30% की वृद्धि हुई है। स्टडी में शामिल एक्सेटर विश्वविद्यालय के थॉमस रोलैंड ने कहा कि अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर पाए जाने वाले पौधे संभवतः सबसे कठिन परिस्थितियों में उगते हैं।