अंटार्कटिका में टेलर ग्लेशियर से खूनी झरना बहता है जिसका पानी लाल रंग का है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह 'खून' नमकीन सीवेज है जो एक प्राचीन इकोसिस्टम का हिस्सा है। यह जगह दुर्लभ सबग्लेशियल इकोसिस्टम के बैक्टीरिया का घर है और ये बैक्टीरिया ऐसी जगह ज़िंदा हैं जहां ऑक्सीजन नहीं है। यह झरना वैज्ञानिकों को साल 1911 में मिला था।