अंडे का सफेद भाग सूजन पैदा करने वाला प्रोटीन है: डॉक्टर
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने दावा किया है कि अंडे का सफेद भाग सूजन पैदा करने वाला एक प्रोटीन है। उन्होंने कहा, "अंडे को जर्दी (पीला वाला हिस्सा) के साथ खाने पर ही यह संपूर्ण भोजन बनता है। जर्दी को कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के कारण खराब माना गया है लेकिन वास्तव में इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं।"