अंडे से बनी मेयोनीज़ को तमिलनाडु सरकार ने किया बैन, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कच्चे अंडों से बनी मेयोनीज़ के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगा दी है। सरकार ने इसे हाई रिस्क फूड करार देते हुए कहा कि इससे फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ता है। बकौल नोटिफिकेशन, मेयोनीज़ सेमी-सॉलिड इमल्शन है जिसमें अंडे की ज़र्दी, वनस्पति तेल, सिरका और कुछ मसाले होते हैं।