अंडमान जलक्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नाव से 5 टन ड्रग्स की खेप की गई ज़ब्त

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान जलक्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव से करीब 5 टन ड्रग्स की खेप ज़ब्त की है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह भारतीय तटरक्षक बल द्वारा अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ खेप पकड़े जाने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच करने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

Load More