अंडमान-निकोबार ने समुद्र की गहराई में लहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अंडमान और निकोबार द्वीप ने शनिवार को समुद्र की गहराई में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा लहराकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अधिकारियों के अनुसार, यह तिरंगा करीब 60X40 मीटर का था जिसे समुद्र के अंदर बेहद जटिल और सुनियोजित तरीके से स्थापित किया गया। भारतीय नौसेना, तटरक्षक पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर इसे संभव बनाया।