अंडमान पुलिस ने भट्ठी में जलाया ₹36,000 करोड़ का ड्रग्स, दिसंबर में हुआ था बरामद

अंडमान-निकोबार पुलिस ने दिसंबर-2024 में ज़ब्त किए गए ड्रग्स को भट्ठी में जला दिया है। पुलिस ने लगभग 6,000 किलोग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया था और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब ₹36,000 करोड़ है। डीजीपी एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, इसे खुले में जलाने या मिट्टी में दबाने से अधिक प्रदूषण होता है इसलिए नागरिक प्राधिकरण से अनुमति ली गई थी।"

Load More