अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे सिद्धार्थ कौल ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
भारत के तेज़ गेंदबाज़ सिद्धार्थ कौल (34) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "परिवार, दोस्तों, कोचों, टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभारी हूं।" गौरतलब है कि कौल वर्ष 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।