अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निकिता ने रजत व नेहा ने जीता कांस्य पदक

पोंटेवेद्रा (स्पेन) में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान निकिता ने महिलाओं के 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक और नेहा ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता निकिता फाइनल में यूक्रेन की पहलवान इरीना बोंदर से 1-4 से हार गईं। भारत ने इस प्रतियोगिता में 5 पदक जीते।

Load More