अंडरवियर के अंदर ₹1.8 करोड़ का सोना छिपाकर लाया शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

दुबई से दिल्ली आए राजस्थान निवासी 39-वर्षीय यात्री को ₹1.81 करोड़ के सोने की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। दिल्ली कस्टम्स ने अंडरवियर से 2 किलोग्राम से अधिक का गोल्ड पेस्ट निकालकर दिखाते शख्स का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। बकौल कस्टम्स, शख्स ने सोना लाने की बात स्वीकार कर ली है।

Load More