अंतिम ने अपने अक्रेडिटेशन पर बहन को ओलंपिक खेल गांव में प्रवेश दिलाने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

रेसलर अंतिम पंघाल ने अपने अक्रेडिटेशन पर बहन को पेरिस ओलंपिक खेल गांव में प्रवेश दिलाने व दोनों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे बुखार था...इसलिए बहन संग उसके होटल गई थी...वह मेरा अक्रेडिटेशन कार्ड लेकर मेरा सामान लेने खेल गांव गई थी...सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए उसे पुलिस स्टेशन लेकर गए थे।"

Load More