अंतरिक्ष में अब तक किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है?
1982 में सोवियत मिशन में पहली बार थेल क्रेस पौधा अंतरिक्ष में उगाया गया था। 1997 में एमआईआर स्टेशन पर सरसों का पौधा, 2015 में नासा ने आईएसएस में लाल लेट्यूस, 2016 में जिनिया और 2021 में मिर्च उगाई जिसे अंतरिक्ष यात्रियों ने खाया था। 2022 में पहली बार चांद की मिट्टी में पौधे उगाने में सफलता मिली थी।