अंतरिक्ष में उगा दी सब्जियां, भारतीय मूल के ऐस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और जेसिका मीर ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर उगाई गई केल और वसाबी मस्टर्ड की फसल काटी है। नासा के 'Veggie' प्लांट ग्रोथ सिस्टम से एक महीने तक उगाई गई इन ताज़ी सब्ज़ियों का इस्तेमाल स्टेशन पर खाना बनाने में किया गया। इससे जुड़ा वीडियो मेनन ने शेयर किया है।