अंतरिक्ष में कपड़े धुल सकेंगे अंतरिक्षयात्री, चीन में बनाई गई खास वॉशिंग मशीन
बीजिंग (चीन) के शोधकर्ताओं ने एक वॉशिंग मशीन तैयार की है जो बिना डिटर्जेंट के और कम पानी में कपड़े साफ कर सकती है। यह मशीन अल्ट्रावॉयलेट किरणों का इस्तेमाल कर ओज़ोन तैयार करती है जो किटाणुओं को नष्ट करता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह मशीन आकार में एक छोटे सूटकेस जैसी है और इसका वज़न लगभग 12 किलोग्राम है।