अंतरिक्ष में दो सैटेलाइट को जोड़कर इतिहास रचने वाले इसरो ने जारी किया इसका वीडियो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में 2 SpaDeX सैटेलाइट्स SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टार्गेट) को सफलतापूर्वक जोड़कर डॉकिंग (उपग्रहों को जोड़ना) प्रक्रिया का वीडियो यूट्यूब पर जारी किया है। गौरतलब है कि भारत ऐसा करने वाला चौथा देश है और इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने ही अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रक्रिया पूरी की है।