अंतरिक्ष में दिखा 'गिटार नेबुला', नासा ने शेयर की तस्वीर
नासा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अंतरिक्ष में 'चमकते गिटार' या 'लौ फेंकने वाले गिटार' की आकृति दिख रही है। इस संरचना को खगोलविदों ने 'गिटार नेबुला' नाम दिया है। यह पीएसआर B2224+65 नामक एक पल्सर की वजह से बनी आकृति है जो विशाल तारे के विस्फोट के बाद पीछे छूटा तेज़ी से घूमने वाला न्यूट्रॉन तारा है।