अंतरिक्ष में परचम लहराकर स्वदेश लौटे शुभांशु शुक्ला, भारत माता के जयकारों के साथ हुआ स्वागत
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतिरक्ष में भारत का परचम लहराने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। शुक्ला शनिवार देर रात को दिल्ली पहुंचे और दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों व भारत माता के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) जाने वाले पहले भारतीय हैं।