अंतरिक्ष में पहली बार लिया गया किसी इंसान का एक्स-रे
स्पेसX के हालिया प्राइवेट फ्रैम2 मिशन के दौरान अंतरिक्ष में किसी इंसान का पहला एक्स-रे लिया गया। फ्रैम2 की टीम ने 1895 में लिए गए पहले एक्स-रे को रिक्रिएट किया। एक्स-रे में एक हाथ की उंगली में अंगूठी दिखाई गई। स्पेसX के इस मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष पर्यटकों ने पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों की परिक्रमा की थी।