अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स ने 7 महीने में पहली बार किया स्पेसवॉक, सामने आया वीडियो
नासा के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में फंसीं भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने 7-महीने में पहली बार स्पेसवॉक किया जिसका वीडियो सामने आया है। सुनीता व उनके साथी निक हेग गुरुवार शाम कुछ मरम्मत कार्य निपटाने के लिए स्पेस स्टेशन से बाहर निकले। नासा के अनुसार, सुनीता व अन्य क्रू सदस्य बसंत ऋतु में धरती पर लौट सकते हैं।